
दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिला फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल
। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली प्रवास के दौरान राजस्थान के बीकानेर शहर से सांसद एवं भारत सरकार में कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा बीकानेर में प्रस्तावित मास्टर वेडिंग फोटोग्राफी क्लास एवं कार्यशाला के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य बीकानेर के छायाकारों को फोटोग्राफी के क्षेत्र में लगातार विकसित हो रही नई तकनीकों से जोड़ना






















